कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम गिरोला में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे 88.76 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 08 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी रहीं। इस अवसर पर सीसी सड़क, नाली निर्माण, बाजार शेड, सांस्कृतिक भवन तथा गोदाम सह शॉप जैसे कार्यों..