हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नीट यूजी का एग्जाम, 2500 से ज्यादा स्टूडेंट ने दी परीक्षा
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:00 से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई थी। थ्री लेयर जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई जो शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुई। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए।