फुलवरिया: फुलवरिया में 91 हजार मतदाता करेंगे मतदान, निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु प्रशासन सतर्क
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के कुल 116 मतदान केंद्रों पर 6 नवंबर को कुल 91 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 48 हजार 193 महिला 42 हजार 852 पुरुष तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। मतदान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बुधवार की दोपहर एक बजे सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने जानकारी दी।