छतरपुर नगर: विश्वविद्यालय में छुट्टी के दिन छात्रों को बुलाने पर एनएसयूआई का विरोध, कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
छतरपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अवकाश के दिन छात्रों को बुलाए जाने का विरोध जताया है।संगठन के पदाधिकारियों ने आज 01 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना छात्रों को छुट्टी के दिन विश्वविद्यालय बुलाना पूरी तरह अनुचित है। इससे दूर-दराज से आने।