मुज़फ्फरनगर: रिश्तेदार ही निकला चोर, शादी में गए परिवार के पीछे से रिश्तेदार ने साफ किया लॉकर, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी
खालापार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर घर के लॉकर से करीब 7 लाख रुपये और जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.5 लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसे अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।