लखीमपुर: शहर में हुई तेज बारिश के बाद रोडवेज़ बस स्टेशन समेत विभिन्न मार्गों पर हुआ भारी जलभराव, व्यवस्थाओं की खुली पोल
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर शहर में आज मूसलाधार बारिश ने लखीमपुर नगर पालिका की पोल खोल दी है। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के रोडवेज बस स्टेशन समेत विभिन्न मार्गों पर भारी जल भराव हो गया है। नाला व नाली की सफाई न होने से सड़कों पर भारी जल भराव है। लोगों को आने और जाने में विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।