सरैया: मनिकपुर चौक पर संत रविदास जी और कर्पूरी ठाकुर की जयंती पखवाड़ा आयोजित, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम हुए शामिल
सरैया प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर चौक पर मंगलवार दिन के 11:00 बजे से लेकर 4 बजे तक जननायक कर्पूरी ठाकुर और संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पखवाड़े काआयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने सरकार पर निशाना साधा। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।