सरैया: पोखरैरा टोल प्लाजा के पास कुंभ स्नान से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत, सात घायल
जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास ऐमा गांव NH722 पर मंगलवार की अगले सुबह करीब 4:30 बजे कुंभ स्नान कर लौट रही एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी कार में नौ लोग सवार थे।जिसमें दो महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सात अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं मृतक महिला की पहचान मधुबनी जिले की झंझारपुर के रेवी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी कि है।