पिंड्रा: फूलपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता और पुत्री को रौंदा, मौके पर हुई मौत, युवती पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही थी
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक से जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद वाहन चालक ने पिता पुत्री को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में पिता पुत्री की मौत हो गई। बाइक चला रहे पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पिता अपनी पुत्री को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के जौनपुर जा रहा था।