कटकमदाग: बेस में दो दिवसीय जितिया मेला का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया
कटकमदाग के ग्राम पंचायत बेस अवस्थित जितिया मेला मंडप मैदान में जितिया मेला समिति, बेस द्वारा दो दिवसीय जितिया मेले का विधिवत् उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक नृत्य- संगीत के साथ फूल माला पहनाकर और माथे में मुकुट पहनाकर किया गया।