राजगढ़: सिद्धमुख खरीद केंद्र अनियमितता प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के संचालक मंडल को भंग किया गया
Rajgarh, Churu | Jun 16, 2026 पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया की ओर से सिधमुख में अनाज तुलाई गड़बड़ी और घोटाले मामले में विभाग के मंत्री और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के बाद मंगलवार को सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सादुलपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के वर्तमान संचालक मंडल को भंग कर दिया है एव प्रशासक लगाया है।