झांसी: गिरवी जेवर न लौटाने पर चिरगांव के ग्राम सुल्तानपुरा की महिला ने डीआईजी-एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2025 चिरगाँव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की एक पीड़ित महिला ने गिरवी रखे अपने जेवर वापस न मिलने पर गुरुवार डीआईजी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने दोपहर करीब 2 बजे बताया कि पैसों की आवश्यकता पड़ने पर उसने अपना जेवर क्षेत्र के एक व्यक्ति के पास गिरवी रखा था। पीड़िता के अनुसार, उसने निर्धारित समय पर ब्याज समेत सारे पैसे उक्त व्यक्ति को लौटा दिए हैं।