मनोहरथाना: झिरी में हनुमानजी और शिव पंचायतन प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा, गंगाजली यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
मनोहर थाना क्षेत्र के झिरी गांव में ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय डोरा अनुष्ठान समापन के साथ नव निर्मित मंदिर में हनुमानजी, शिव पंचायतन प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न हुई l इस मौके पर बड़ी संख्या में कलश के साथ निकली गंगाजली यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।विधि विधान से पंच कुण्डीय महायज्ञ कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथअनुष्ठान के समापन हुआ।