विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा
============================================================
जिले के विकासखंड मोहखेड़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आज विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा के सहायक संचालक शिक्षा श्री डी.पी. डेहरिया ने संबोधित किया। उन्होंने विकासखंड के समस्त प्राचार्यों को विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में एम.पी.टास, ओ.टी.आर., अपार आई.डी., शत-प्रतिशत नामांकन, समेकित छात्रवृत्ति, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। विभागीय योजनाओं के संचालन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों को ऑनलाइन इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में सहायक संचालक सुश्री दिव्या यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री वामनराव खापरे, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मोहखेड़ श्री जगदीश ग्यार, प्राचार्य श्री आर.एन.एस. बघेल, श्री राजीव साठे, सुश्री संतू कुरमेती, श्री सुनिल नासेरी सहित विकासखंड के प्राचार्यगण एवं समस्त संस्था प्रभारी उपस्थित थे।
87 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026