किरनापुर: ग्राम गढ़दा में श्री शिव महापुराण कथा का समापन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे रहे मुख्य अतिथि
ग्राम गढ़दा में आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन समारोह श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे मुख्य अतिथि के रूप में गुरुवार लगभग देर शाम 7 बजे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण किया और भगवान शिव की आराधना की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राजा लिल्हारे ने आयोजकों की सर