बटियागढ़: रजपुरा मार्ग पर बाढ़ की स्थिति में जामुन झिरिया नाला पार करते बहे बाइक सहित बहे 2 युवक,दोनो को बचाया गया
गुरुवार शाम भारी बारिश से रजपुरा-मड़ियादो मार्ग पर जामुन झिरिया नाला उफान पर आ गया,नाला उफान पर होने से पुलिया जलमग्न हो गई और आवागमन बाधित हो गया,इसी बीच बाढ़ की स्थिति में पुलिया पार करते दो युवक बाइक सहित तेज बहाव में बह गए.हालांकि मौके पर खड़े लोगो की मदद से नाले में कुछ दूरी पर दोनो को बचाया गया.. बाइक सवार दोनो युवक. महुआखेड़ा गांव निवासी बताये गए