मुज़फ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर, मोबाइल लूट कांड के आरोपी गुड्डू और अमर को लगी गोली, साथी भागे
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मोबाइल लूट कांड में वांछित गुड्डू और अमर पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध हथियार, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।