भीलवाड़ा: बड़ा महुआ में दूध डेयरी की पिकअप ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार, मची अफरा-तफरी
जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह सदर थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दूध डेयरी की एक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक की तलाश शुरू करी।