नरपतगंज: गोखलापुर में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल, थाने में दिया आवेदन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के वार्ड संख्या दो में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घटना के बाद लोगों ने सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। वही नरपतगंज थानां पहुच आवेदन दिया गया।