🚩 Dol Gyaras Special: भक्ति के रंग में रंगा सीधी, महिलाओं की उमड़ी भीड़!
📝 Description
सीधी जिले में इन दिनों त्योहारों की रौनक देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी और गणेश उत्सव के बाद अब डोल ग्यारस का उत्साह गांव-गांव और कस्बों में नजर आ रहा है। 🙏 धार्मिक आस्था के बीच डोल को दर्शन के लिए रखा गया और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ उत्सव मनाया। जोगीपुर के विसैंधा टोला में भी डोल विसर्जन के साथ भंडारे और प्रसाद का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित लोगों ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आप भी बताइए, आपके गांव या मोहल्ले में डोल ग्यारस कैसे मनाई गई? अपनी तस्वीरें और अनुभव कमेंट में जरूर साझा करें। 🙏
Hashtags
#SidhiMedia24 #DolGyaras #डोलग्यारस #सीधी #SanatanParampara Bhakti
Gopadbanas, Sidhi | Sep 15, 2026