बरेली: वेज बिरियानी के ठेले वाले पर नाम छुपाकर खाना खिलाने का आरोप लगाते RSS के कार्यकर्ताओं का वीडियो आया सामने
आज बुधवार की रात 9:00 बजे लगभग एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। तो बताया गया कि यह वीडियो 4 नवंबर की रात 8 बजे सिविल लाइन्स का है। इस वीडियो में देखने में आ रहा है कि खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताने वाले व्यक्ति द्वारा वेज बिरयानी के ठेले वाले से जमकर विवाद किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि बिना नाम लिखे कैसे वह लोगों को खाना खिला रहा है।