गड़हनी: गड़हनी सीएचसी का औचक निरीक्षण: 'चमकी को धमकी' और कालाजार उन्मूलन पर दिए गए सख्त निर्देश
जिले में बढ़ती गर्मी और स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट के बीच गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हड़कंप मच गया, जब जिला मलेरिया अधिकारी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘चमकी को धमकी’ अभियान और कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की जमीनी हकीकत को परखा और स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए।