औरैया: जनपद में होमगार्ड परीक्षा सम्पन्न, पहली पारी में 618 और दूसरी पारी में 563 अभ्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
जनपद औरैया में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय दोनों पालियों में कुल 4992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 3811 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1181 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें 1878 अभ्यर