खबर बीकापुर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की है, जहां सोमवार की दोपहर में प्राथमिक शिक्षक संघ बीकापुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रिय कांत पाण्डेय एवं मंत्री डी डी उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित श्रीवास्तव को शिक्षकों की विभन्न समस्यायों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।