गिरिडीह: मुफस्सिल थाना के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व ट्रैफिक नियमो में जागरूकता को लेकर जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बुधवार को 12 बजे मुफस्सिल थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों को रोककर उनके कागजात और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की गई।