तुलसीपुर: कोतवाली जरवा क्षेत्र के नगई मोड़ पर नेपाली तीर्थ यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत और कई घायल
27 मार्च गुरुवार लगभग शाम 5:00 बजे नेपाली तीर्थ यात्राओं से भरी स्कॉर्पियो कोतवाली जरवा क्षेत्र के नगई मोड़ पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई एवं खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई एवं छह लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज हेतु पीएचसी तुलसीपुर भेजा गया। तीर्थ यात्री दांग नेपाल से बनारस जा रहे थे।