समस्तीपुर: शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पूजा को लेकर सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम DSP ने दी जानकारी
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन की पहली सोमवारी पूजा को लेकर शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया है कि मंदिर के अंदर एवं बाहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो सके।