समस्तीपुर: रामनगर गांव में पानी बहाने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की रहने वाली रानी देवी ने बताई कि उनका पड़ोसी उनके आगे पानी गिरा दिया। उनका पुत्र इसका विरोध किया तो पड़ोसी आक्रोशित होकर रानी देवी उनके पुत्र अमरेश पासवान बहू बिंदा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। सभी लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।