समस्तीपुर: कर्पूरी ग्राम थाना इलाके के एक गांव में भाभी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट
कर्पूरी ग्राम थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनकी भाभी दुकान से आ रही थी। उसी दौरान शराब के नशे में एक युवक ने उनके भाभी के साथ छेड़खानी कर दिया। युवक ने इसका विरोध किया तो युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है ।