चकमहेसि थाने की पुलिस ने हजपुरवा गांव के रहने वाले लालबाबू महतो एवं हरिश्चंद्र महतो को पुराने मारपीट मामले में जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों भाइयों के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।