बुरहानपुर के हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार को ज्ञापन दिया। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अजीत परदेसी ने कहा कि मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा है,जहां पर ग्राम देवरी में एक शिक्षक द्वारा बच्चों को योग अभ्यास के नाम पर धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी ।जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए, हमारे द्वारा शिकायत की गई।