गोड्डा: जामताड़ा में हुए राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों का रेलवे स्टेशन पर किया गया स्वागत
Godda, Godda | Aug 26, 2024 गोड्डा के बच्चों ने राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीतकर जिले का नाम बढ़ाया है। जामताड़ा में इंडिया क्लब के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में गोड्डा के तीन एकेडमी के बच्चों ने भाग लिया था जहां पूरे राज्यभार में गोड्डा के ही तीनो एकेडमी के बच्चों ने पुरस्कार जीता है। रेलवे स्टेशन पर सबों का स्वागत हुआ।