गोड्डा: अगियामोड के समीप दो बाइक की टक्कर में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Aug 26, 2024 बीती राम पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अगियामोड के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गयी। घायल युवक बुद्धन अंसारी(21) बाघमारा निवासी को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे भागलपुर रेफर किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के लिए निकल गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल आए जहां पोस्टमार्टम करवाया गया।