गोड्डा: पेड़ से गिरने के कारण रजौन अमरपुर गाँव में 7 वर्षीय बच्ची हुई घायल, बाई कलाई टूटी
Godda, Godda | Aug 26, 2024 पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन अमरपुर गाँव में दोस्तो के साथ खेल रही 7 वर्षीय सरस्वती कुमारी पेड़ से गिरने के कारण घायल हो गयी। जिस समय ये घटना घटी पीड़िता की माँ खेत में धानरोपनी कर रही थी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज हुआ। उसकी बाई कलाई टूट गयी है।