गोड्डा: दो बाइक की सीधी टक्कर से घाँघरा बांध में तीन व्यक्ति हुए घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Aug 26, 2024 पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के घाँघरा बांध में दो बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज चल रहा है। घायलों का नाम धनीराम महतो जो जीतपुर गाँव कस रहने वाला है वहीं रमेश सोरेन और उसका भाई बिनोद सोरेन सोगले गाँव का रहने वाला है।