मुलताई: मुलताई के सरकारी अस्पताल में शराबी ने देर रात मचाया उत्पात, मौके पर पहुंची पुलिस
Multai, Betul | Sep 24, 2024 नगर के सरकारी अस्पताल में आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ रही है जिससे की यह चर्चा में बना हुआ है। बीती देर रात भी अचानक से एक व्यक्ति जो की शराब के नशे में था अस्पताल घुस आया और उत्पात मचाने लगा। जोर जोर से चिलाते हुए उसने अपने कपड़े उतार दिए और यहां से वहा दौड़ता रहा। यह पूरी घटना वहा मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर ली।