बिछुआ: विजयदशमी पर बिछुआ नगर में RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
विजयदशमी पर बिछुआ नगर में RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत बिछुआ। विजयदशमी पर्व के अवसर पर मंगलवार दोपहर 3 बजे बिछुआ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन आयोजित किया गया। पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला, जहां जगह-जगह स्वयंसेवकों का फूलों से स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के बाद पथ संचलन का समापन दशहरा मैदान में हुआ