बांका: पोखरिया चौक पर भटकी वृद्ध महिला को डायल 112 पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Banka, Banka | May 6, 2026 बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक के पास बुधवार सुबह लगभग 11 बजे एक भटकी हुई वृद्ध महिला को डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक वृद्ध महिला चौक के पास भटक रही है और वह अपना नाम व पता बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची