बेतालघाट ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को खैरना महिला सभागार में आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और एबीडीओ विनोद कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस दौरान 53 ग्राम प्रधान और 296 वार्ड सदस्य मौजूद रहे। ग्राम प्रधानों ने अपना परिचय देते हुए गांवों के विकास को लेकर प्राथमिकताओं को साझा किया।