महागामा: फुदकीपुर गांव में आग से आदिवासी परिवार का घर जलकर राख, 5 साइकिल और 5 बकरियां भी जलीं
Mahagama, Godda | Apr 23, 2026 जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत फुदकीपुर गांव में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे एक आदिवासी परिवार की सारी उम्मीदें जलकर राख कर दी। आग में परिवार का घर में रखा सारा समान और शादी की तैयारियां नष्ट हो गई। पीड़ित के अनुसार आग इतनी तेज थी कि परिवार को संभालने का मौका भी नहीं मिला घटना में उनके पांच बकरियां और घर में रखी पांच साइकिल जल गई।