नगर कोतवाली पुलिस ने गायघाट पुल से शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे बताया की अभियुक्त बबलू को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है। चोरी का सामान एक 5 हॉर्स पावर का मोनोब्लॉक पंपसेट था, जिसे शुकुलपुर में एक खेत के कमरे से चोरी किया गया था।