रफीगंज: रफीगंज के लहास गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, नौ लोग बने नामजद आरोपी, दोनों पक्षों से दर्ज हुई प्राथमिकी
रफीगंज के लहास गांव में दो पक्ष में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई। प्रथम पक्ष से निशांत कुमार ने चार लोगों को नामजद आरोपी एवं दूसरे पक्ष से सहदेव कुमार ने पांच लोगों को नामजद बनाया। मंगलवार रात 8:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया दोनों पक्ष से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।