बेंगाबाद: निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, दिव्यांगों को हाथ-पैर, वैशाखी व कैलिपर का वितरण, कार्यक्रम 3 दिन तक चलेगा
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर एवं भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में मकतपुर स्थित ईश्वर स्मृति भवन में तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को 10 बजे किया गया। "उम्मीद की किरण" नामक यह शिविर 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चलेगा।