शंभूगंज: गंगटी नदी किनारे रात में कचरा फेंकने से नदी बनी कूड़ाघर, दूषित हो रहा वातावरण
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में कचरा संग्रह कर रखने के लिए आपदा प्रबंधन के तहत व्यवस्था की गई है। बावजूद कचरा संग्रह कर आपदा प्रबंधन के तहत बनाए गए कचरा संग्रह में रखने की वजह रात्रि के अंधेरे में गंगटी नदी में फेंक कर नदी को ही कूड़ा डंप जोन बना रहे हैं। रविवार की शाम करीब 5:00 बजे ग्रामीणों ने बताया इसकी शिकायत बीडीओ से की जाएगी।