शंभूगंज: अराजी करसोप गांव से महिला लापता, पति ने प्रेमी संग फरार होने का आरोप लगाकर पुलिस से की शिकायत
अराजी करसोप गांव से एक महिला अपने पति और एक बच्चों को छोड़कर अपने 1 वर्षीय पुत्र के साथ प्रेमी के संग फरार हो गई। घटना के बाद महिला के परिजनों ने काफी खोजबीन की। जब कहीं सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन रविवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए महिला और उसके बच्चे को बरामद करने की मांग की है।