आंवला: आंवला में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल, रेवती-करेंगी स्टेशन के बीच हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
आंवला में गुरुवार देररात साढे आठ बजे एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रेवती और करेंगी रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।