महसी: खैरीघाट थाना परिसर में CO महसी ने ताजियादारों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, नहीं लागू होगी कोई नई परंपरा
खैरीघाट थाना परिसर में CO महसी पवन कुमार की अध्यक्षता में ताजियादारों के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में CO ने स्पष्ट रूप से शासन प्रशासन के नियमों को बताते हुए कहा कि कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी। निर्धारित मार्ग से ही ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर होगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।