नवाबगंज: बाराबंकी की बेटी सिम्पी मौर्या को संस्कृति मंत्रालय ने किया सम्मानित
बाराबंकी की बेटी सिम्पी मौर्या ने पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में देशभर के 25 चयनित डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी योगदानकर्ताओं में उन्हें सम्मानित किया गया।सिम्पी मौर्या को CCRT के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुलकर ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।