छत्तीसगढ़ बालोद जिले के बालोद शहर में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरेराह बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यह तस्वीरें बालोद शहर की हैं, जहां बीच सड़क बदमाशों का आतंक साफ नजर आ रहा है। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार खपरी निवासी प्रवीण कुमार निर्मलकर पर तीन युवकों ने अचानक हमला कर दिया। पहले जमकर मारपीट की गई