राठ: औंडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय महिला ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
Rath, Hamirpur | May 29, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 50 वर्षीय एक महिला ने अपने खेत में लगे आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।